
Jamshedpur. 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में जिला स्तरीय मुख्य समारोह का भव्य आयोजन हुआ. जिले के डीसी कर्ण सत्यार्थी ने परेड निरीक्षण के बाद झंडारोहण किया और सलामी दी. अपने संबोधन में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने स्वतंत्रता सेनानियों, भगवान बिरसा मुंडा और झारखंड आंदोलन के पुरोधा दिशोम गुरु शिबू सोरेन को नमन किया. उन्होंने जिले के विकास कार्यों. और उपलब्धियों का विवरण बताया. इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय, उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ऋषभ गर्ग सहित विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे.
समारोह में वीर नारी दुर्गावती देवी (पति-शहीद हवलदार जितेंद्र कुमार शर्मा) को सम्मानित किया गया. साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और पुलिसिंग में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कई पदाधिकारियों व कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए. सम्मान पाने वालों में डॉ. प्रतिमा कुमारी, हेमवती पिंगुआ, राम विनय प्रसाद, अमितेश तिवारी, अनिता महतो, अरुण कुमार, दयाशंकर मिश्रा, स्नेहा कुमारी, शुभम पात्रा, भूमिका मिश्रा, शांभवी जायसवाल और कई अन्य शामिल थे.