Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Diwali Trade Fair: सिंहभूम चैंबर में दीवाली ट्रेड फेयर का हुआ उद्घाटन, सुबह 11 बजे से शुरू होकर रात्रि 9 बजे तक चलेगा

Jamshedpur. सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से बिष्टुपुर के चैंबर भवन में दो दिवसीय दीपावली ट्रेड फेयर का आयोजन किया गया है. ट्रेड फेयर का उद्घाटन चैंबर के पूर्व अध्यक्ष निर्मल काबरा, उमेश कांवटिया एवं अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने संयुक्त रूप से किया. यह दो दिवसीय ट्रेड फेयर सुबह 11 बजे से शुरू होकर रात्रि 9 बजे तक चलेगा, जो पूरी तरह निःशुल्क है और रियायती दर पर स्टॉल होल्डरों को यह स्टॉल उपलब्ध कराया गया है, जिससे वे अपने सामानों की प्रदर्शनी सह बिक्री कर सकें. मौके पर अध्यक्ष उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, सचिव अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया आदि मौजूद थे.

Exit mobile version