Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :सावन की अंतिम सोमवारी पर महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
Breaking News

Jamshedpur News :सावन की अंतिम सोमवारी पर महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

News DeskBy News DeskAugust 24, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी परसुडीह स्थित नामोटोला अग्रवाल कॉलोनी के महाकालेश्वर मंदिर में भव्य सामूहिक जलाभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में हजारों महिला एवं पुरुष श्रद्धालु नरवा नदी से पवित्र जल लेकर फ्लोर मिल तक पहुंचे। इसके बाद सभी श्रद्धालु महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और सामूहिक रूप से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।

जलाभिषेक यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव और भोले बाबा के जयकारों से गूंज उठा। महिला एवं पुरुष श्रद्धालु भगवान शिव की भक्ति में लीन होकर झूमते और जयकारे लगाते नजर आए। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण पूरे मार्ग पर भक्तिमय वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिंहा, जिला पार्षद परितोष सिंह, सामाजिक संस्था सेवा ही लक्ष्य के अध्यक्ष मानिक मलिक, जमशेदपुर प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन, उप प्रमुख शिव हांसदा, समाजसेवी नीरज सिंह, पप्पू वर्मा ,गोलू सिंह, संतोष सिंह,शांति देवी, रिंकू चक्रवर्ती, कुमकुम सिंह एवं रेखा देवी, मनीष सिंह, अनिरुद्ध सिंह, दीपू तिवारी, रमेश सिंह, सहित कई गणमान्य लोग सामूहिक जलाभिषेक में शामिल हुए और श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया।

Tata Steel की Canteen में बड़ा बदलाव, अब हेल्दी फूड मिलेगा, डेढ़ रुपये में ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी, नाश्ते में पोहा, उपमा, मूंग दाल चीला और उबला चना

पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि सावन की अंतिम सोमवारी पर महाकालेश्वर मंदिर में आयोजित यह सामूहिक जलाभिषेक क्षेत्र की धार्मिक एवं सामाजिक एकता का प्रतीक है। भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों पर बनी रहे और समाज में सुख, शांति एवं समृद्धि कायम रहे, यही कामना है।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा एवं सुविधा के लिए भी व्यापक व्यवस्था की गई थी। हजारों श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव और उत्साह के साथ भगवान महाकालेश्वर का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Bihar Breaking…. वैशाली में 30 से अधिक लोगों को ले जा रही नाव गंगा में पलटी, 13 लोगों की मौत

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Steel की Canteen में बड़ा बदलाव, अब हेल्दी फूड मिलेगा, डेढ़ रुपये में ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी, नाश्ते में पोहा, उपमा, मूंग दाल चीला और उबला चना

October 14, 2026

Bihar Breaking…. वैशाली में 30 से अधिक लोगों को ले जा रही नाव गंगा में पलटी, 13 लोगों की मौत

October 14, 2026

MGM के ICU में बड़ा हादसा टला, मेडिसिन विभाग के आईसीयू में पंखे के मोटर से उठीं आग की लपटें

October 14, 2026
Recent Post

Tata Steel की Canteen में बड़ा बदलाव, अब हेल्दी फूड मिलेगा, डेढ़ रुपये में ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी, नाश्ते में पोहा, उपमा, मूंग दाल चीला और उबला चना

October 14, 2026

Bihar Breaking…. वैशाली में 30 से अधिक लोगों को ले जा रही नाव गंगा में पलटी, 13 लोगों की मौत

October 14, 2026

MGM के ICU में बड़ा हादसा टला, मेडिसिन विभाग के आईसीयू में पंखे के मोटर से उठीं आग की लपटें

October 14, 2026

Potka Block Office में विधायक संजीव सरदार की अनोखी जांच… गेट पर कुर्सी लगाकर बैठे, लेटलतीफी पर कर्मचारियों को माला पहनाकर दी हिदायत

October 14, 2026

Jamshedpur: रंगदारी वसूलने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, कदमा से पांच लोग गिरफ्तार, देशी कट्टा और पांच जिंदा गोलियां बरामद

October 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group