Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur Dog Show: जेआरडी के आर्चरी ग्राउंड में शुरू हुआ डॉग शो, डीसी ने की शुभारंभ की घोषणा, पहले दिन ओबेडियंस सी-6 टेस्ट में Tata Motors के डॉग ने मारी बाजी
    Headlines

    Jamshedpur Dog Show: जेआरडी के आर्चरी ग्राउंड में शुरू हुआ डॉग शो, डीसी ने की शुभारंभ की घोषणा, पहले दिन ओबेडियंस सी-6 टेस्ट में Tata Motors के डॉग ने मारी बाजी

    News DeskBy News DeskJanuary 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर केनेल क्लब की ओर से गुरुवार को जेआरडी टाटा स्पोटर्स कॉम्पलेक्स के आर्चरी ग्राउंड में 34वां व 35वां एफसीआइ डॉग शो और 77वां व 78वां चैंपियनशिप डॉग शो का आगाज हुआ. मुख्य अतिथि उपायुक्त अनन्य मित्तल ने इसके शुरू होने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि लोगों को डॉग के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए. मीडिया से बातचीत के क्रम उन्होंने कहा कि जिले में डॉग स्कॉट पर विचार किया जायेगा. सब कुछ लाइनअप कर बात आगे बढ़ायी जायेगी. स्ट्रीट डॉग के बारे में उन्होंने कहा कि नगर निगम से इस दिशा में बात की जायेगी.

    जेकेसी की प्रेसिडेंट रुचि नरेंद्रन ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि चार दिनों के शो में देश-विदेश के बेस्ट ब्रीड के डॉग हिस्सा ले रहे हैं. उन्होंने डॉग पेरेंटिंग और ऑनरशिप की बात कही. उन्होंने कहा कि शो में देश-विदेश के टॉप 20 डॉग हिस्सा ले रहे हैं. स्पेशियलिटी शो में चार ब्रीड के डॉग भाग लेंगे. डोबरमैन हस्की को स्पेशियलिटी शो में उतारा जा रहा है. इस दौरान रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी गयी.

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    रतन डाटा के डॉग के प्रति लगाव को याद भी किया गया. रुचि नरेंद्रन ने कहा कि रतन टाटा ने लोगों को डॉग से प्यार करने के लिए इंस्पायर किया. उनके कारण ही मुंबई में श्वान के लिए अलग हॉस्पिटल खोला गया है. मौके पर शो के चेयरमैन चाणक्य चौधरी व अन्य मौजूद रहे. अतिथियों और सभी जजों का स्मृति चिह्न और अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया.

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    जमशेदपुर केनेल क्लब के सचिव सुदिप्तो सरकार ने धन्यवाद ज्ञापन किया. टाटा मोटर्स के डॉग त्रिशूल (ट्रेनर एसएस सेन) ने मुख्य अतिथि और टाटा स्टील के डॉग रिया (ट्रेनर केके सिंह) ने चाणक्य चौधरी को गुलदस्ता भेंट किया. कार्यक्रम का संचालन स्नेहल हडस ने किया. पूर्वाह्न दस बजे से ओबेडियंस टेस्ट क्लास 5, 6 और 7 शुरू हो गया. ओबेडियंस टेस्ट होने के कारण शो के दौरान अन्य नस्ल के प्रतिभागी श्वान कम दिखे. हालांकि, शहर के कई डॉग लवर अपने-अपने श्वान के साथ शो देखने आये थे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    DC announced the inauguration Jamshedpur Dog Show: Dog show started at JRD's Archery Ground Tata Motors' dog won the Obedience C-6 test on the first day
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group