
Jamshedpur. गोलमुरी के महुलबेड़ा चौक के पास दो युवकों ने बाइक में जिंदा कुत्ते को बांधकर दूर तक घसीटा है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज रविवार को सामने आया है. फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई. इस मामले में पुलिस ने विपिन सिंह नामक युवक के आवेदन पर बाइक में कुत्ते को बांधकर घसीटने वाले विवेक यादव और अमित यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है.
दोनों आरोपी गोलमुरी के बजरंग नगर के रहने वाले हैं. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है. इस मामले में लोगों का कहना है कि इस घटना में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है.
