Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: डॉ ईला संभालेंगी जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की कमान, राज्य के तीन विश्वविद्यालयों को मिल गये वीसी

Jamshedpur. राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने राज्य के तीन विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति कर दी है। इसके तहत इंदिरा गांधी दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय, दिल्ली की प्राध्यापक डॉ. ईला कुमार जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त हुई हैं। इसी तरह, लखनऊ विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. राजीव मनोहर रांची के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति के पद पर नियुक्ति की गई है।

वहीं, नालंदा विश्वविद्यालय के प्राध्यापक सह डीन डॉ. अभय कुमार सिंह झारखंड राज्य मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त हुए हैं। राज्यपाल सह कुलाधिपति द्वारा इन तीनों विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति की अधिसूचना उनके अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी ने जारी कर दी। इन कुलपतियों की नियुक्ति सर्च कमेटी द्वारा उपलब्ध कराए गए पैनल से की गई है।

Exit mobile version