Lahar Chakra

JAMSHEDPUR: चलती कार से बाहर खड़े होने तथा शरीर के भाग को बाहर निकालने पर डीटीओ जमशेदपुर करेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर MVI ACT के तहत करवाई!

Oplus_16908288

 

सोशल मीडिया पर यह देखा गया की झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन JH05CX 7212 नंबर के काले रंग के MG मोटर ब्रांड के चलती कार पर खड़े होकर आम नागरिकों एवं अपने समर्थकों का समर्थन हासिल कर रहे थे.

सूत्र बताते हैं कि यह कार्य मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के अंतर्गत दंडनीय अपराध भी है.

सूत्रों की माने तो चलती कार या अन्य वाहन में सनरूफ से बाहर निकलना/ खड़े रहना या शरीर के किसी भाग को बाहर निकालना सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा होने के साथ–साथ मोटर वाहन अधि नियम की धारा 184 के अंतर्गत दंडनीय अपराध भी है.

इस संदर्भ में पूर्वी सिंहभूम जिला के परिवहन पदाधिकारी धनंजय कुमार से जानकारी मांगी गई कि क्या किसी व्यक्ति के द्वारा चलती कार के आगे लेफ्ट (बाया)साइड का दरवाजा खोल कर तथा उसपर खड़ा होकर चलना अपराध है अथवा नहीं? तो उन्होंने उक्त मामले को देखने के बाद ही किसी प्रकार का बयान देने की बात कही.

Exit mobile version