Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य को लेकर टाटा-चाकुलिया पैंसेंजर समेत दो ट्रेनें 10 नवंबर तक रद्द रहेगी, ट्रेनों की लेटलतीफी से भी लोग परेशान

Jamshedpur. आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य को लेकर चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर चलने वाली टाटा-चाकुलिया टाटा मेमू पैंसेंजर और खड़गपुर झारग्राम पुरुलिया झारग्राम खड़गपुर मेमू पैंसेजर 4 नवंबर से 10 नवंबर तक रद्द रहेगी. आद्रा रेल मंडल के कुछ स्टेशनों में शुरु हुए नए परियोजनाओं को अंतिम रुप दिए जाने के कारण इन दो ट्रेनों को आगामी 10 नवंबर तक के लिए रद्द कर दिया गया है.

टाटानगर आने-जाने वाली ट्रेनों की लेटतीफी कम नहीं हो रही है. इससे यात्री परेशान हो रहे हैं. बताया गया कि मालगाड़ियों के कारण यात्री ट्रेनों को चक्रधरपुर मंडल में रोकने से यह स्थिति उत्पन्न हो रही है.

Exit mobile version