Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: ओडिशा के ब्यांगबिल डैम से पानी छोड़े जाने की वजह से लगातार तीसरे दिन खतरे के निशान से ऊपर बह रही स्वर्णरेखा और खरकाई नदी

Jamshedpur. जमशेदपुर में बहने वाली दोनों नदियों स्वर्णरेखा और खरकाई का जलस्तर लगातार तीसरे दिन खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है. स्वर्णरेखा नदी 96 सेंटीमीटर तो खरकाई नदी खतरे के निशान से पूरे दो मीटर ऊपर बह रही है. स्वर्णरेखा का खतरे का निशान 121.50 जबकि खरकाई का 129 मीटर है.

बताया जाता है कि ओडिशा के ब्यांगबिल डैम के कुछ गेट खोले गये हैं. इसके कारण नदियों में अधिक पानी आ गया है. अन्यथा कल शाम से जलस्तर में कमी आने लगी थी.

Exit mobile version