
Jamshedpur. श्री श्री हरो पार्वती सर्वजानिन दुर्गा पूजा समिति की ओर से पारडीह कालिबाड़ी में सोमवार सुबह 9 बजे भूमि पूजन किया गया. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडाल निर्माण विधिवत रूप से शुरू कर दिया गया. दरअसल यहां 1954 से पूज का आयोजन किया जा रहा है. इस वर्ष 2 लाख रुपये की लागत से भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. मुख्य आकर्षण भजन संध्या होगा. जास्सी पाजी के द्वारा माता का भजन संध्या का शुभारंभ सप्तमी संध्या 7 बजे से किया जायेगा.
पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोज भगत निर्मल सिन्हा विजय शर्मा, आपूर्बा पाल, सत्येन्द्र सिंह, संजय मुखर्जी, बलवंत सिंह, संजय सिंह, भवानी सिंह, विकास सिंह, जिबन सिंहदेव अमर मंडल, सुनिल शर्मा समे अन्य उपस्थित थे.
