Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Durga puja: जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की आम सभा में पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने तय की  दुर्गोत्सव की रूपरेखा और कार्यक्रम, ये हुआ फैसला

Jamshedpur.दुर्गापूजा की तैयारियों को लेकर जमशेदपुर दुर्गापूजा केंद्रीय समिति की वार्षिक आम सभा सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में आयोजित हुई. इस आम सभा में शहर की 317 पूजा समिति के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने की. संचालन महासचिव आशुतोष सिंह और धन्यवाद ज्ञापन सचिव रामबाबू सिंह ने किया. आम सभा की शुरुआत स्तुति पाठ और दीप प्रज्वलन से हुई. उपाध्यक्ष गौतम प्रसाद ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, कोषाध्यक्ष नंद जी सिंह ने आय-व्यय का ब्योरा दिया और ऑडिट रिपोर्ट प्रदीप दास ने प्रस्तुत की, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया.

कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रशासन के सहयोग से दुर्गा पूजा महोत्सव को सफल बनाया जाएगा. इस वर्ष का दुर्गोत्सव 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होगा. उन्होंने बताया कि अगले 20 दिनों में सभी जोनल पदाधिकारियों की बैठक होगी.

बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, मुख्य संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, संरक्षक ब्रजभूषण सिंह, महासचिव आशुतोष सिंह, सचिव रामबाबू सिंह सहित केंद्रीय समिति के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे.

Exit mobile version