Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: हाता, हल्दीपोखर, कोवाली,पोटका में धूमधाम से हो रही दुर्गा पूजा, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग पूजा पंडालों में पहुंचे, देखी सुरक्षा व्यवस्था

Jamshedpur. जमशेदपुर के पास के ग्रामीण क्षेत्र में भी दुर्गा पूजा को लेकर लोगों में काफी उत्साह है. हाता, हल्दीपोखर, कोवाली,पोटका आदि जगहों में आकर्षक रूप से पंडालों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. वहीं सुरक्षा व्यवस्था एवं पूजा कमेटियों की क्या तैयारी है. इसका निरीक्षण करने के लिए ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग पूजा पंडालों में पहुंचे एवं सुरक्षा व्यवस्था एवं किस तरह से शांतिपूर्ण ढंग से पूजा संपन्न हो इसको लेकर पूजा कमेटियों से मिले.

इस दौरान उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र में भी पूजा को लेकर अच्छा खासा उत्साह है और उन्होंने कहा कि सुरक्षा के मद्देनज़र सीसीटीवी एवं आग बुझाने के यंत्र तथा किस तरह से भक्तगण कतार बध होकर महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा पूजा अर्चना की जाएगी. इसको लेकर पूजा कमेटियों से चर्चा की. इस दौरान मुख्य रूप से कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान, पोटका थाना प्रभारी मनोज कुमार मुर्मू, इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद,शैलेंद्र नाथ गोवा दुलाल मुखर्जी,संजय कुंडू, कृष्ण प्रसाद गुप्ता, विष्णु कुंभकार, रमेश मोदी आदि उपस्थित रहे.

Exit mobile version