
Jamshedpur. जेम्को सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से रविवार को दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन संपन्न हुआ. इस दौरान सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियो की उपस्थीति में भूमि पूजन किया गया. समिति इस बार अपना 76 वां स्थापना वर्ष मना रहा है.
इस वजह से भी कमेटी इस वर्ष भव्य पूजा करने जा रही है. भूमि पूजन के दौरान पूजा कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार झा, महा मंत्री निमय कुमार कोणा अध्यक्ष राज शेखर, अभय कुमार उपाध्यक्ष जय नाथ ठाकुर, शाथ सिंह निजेन्दर सिंह समेत अन्य सदस्यगण पंकज, रमेश, विजय, राहुल, शिवम, पप्पू, जितेंदर आदि सदस्य मौजूद रहें.