Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Durga Puja:जमशेदपुर डीसी ने जारी की अपील, बोले, जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों का करें अनुपालन, हर्षोल्लास से मनायें त्योहार

Jamshedpur. दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर उपायुक्त अनन्य मित्तल ने जिले के सभी नागरिकों को दुर्गोत्सव की शुभकामनाएं दी. साथ ही अपील भी जारी की. उन्होंने कहा कि हर्षोल्लास के वातावरण तथा विधि व्यवस्था संधारण में अपेक्षित सहयोग प्रदान करते हुए जिलेवासी त्योहार मनायें. जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा का ध्यान रखते हुए व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ऐसे में अपेक्षा है कि जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए सुगमता एवं सफलतापूर्वक त्योहार संपन्न कराने में आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे.

Exit mobile version