
Jamshedpur. सार्वजनीन दुर्गा पूजा कमिटी टुइलाडूंगरी के भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन शुक्रवार को मंत्री दीपक बिरुवा ने किया, उद्घाटन कार्यक्रम में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान, मोहन कर्मकार उपस्थित थे. दीपक बिरुवा ने कहा की दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक है, जिसमें देवी दुर्गा का महिषासुर पर विजय का उत्सव मनाया जाता है. जमशेदपुर एक ऐसा शहर है जहां पूजा के दरमियान रात भर श्रद्धालु सड़क पर लाखों की संख्या में निकल कर माँ का दर्शन करते है और पूजा का आनंद लेते है. पूजा कमिटी के संरक्षक राजू गिरी ने दीपक बिरुवा को शॉल और माता दुर्गा की स्मृति चिन्ह भेंट की, चंडी पाठ और पूजा को अपने वचनों से भव्यता प्रदान करने वाले पूज्य पंडित प्रदीप्त कुमार दास और निरंजन दास को भी शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम का संचालन महासचिव दिनेश कुमार ने किया और कार्यक्रम की अध्यक्षता और स्वागत संबोधन अध्यक्ष मिथिलेश सिंह यादव ने किया, महासचिव दिनेश कुमार ने बताया की उद्घाटन के साथ ही पट आज से श्रद्धालुओं और भक्तों के लिए खोल दिए गए है, मुख्य संरक्षक राजू गिरी ने बताया की पूजा के साथ परिसर में मेला और झुला का भी आयोजन है जो भक्तों की सुविधा को ध्यान में रख कर लगाए गए है, कार्यक्रम को मंगल कालिंदी, कुणाल सारंगी, हिदायतुल्लाह खान, मोहन कर्मकार ने संबोधित किया,