Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Durga Puja Pandal: सोनारी विजय गोल्डन टाउन सोसाइटी के पूजा पंडाल का कांग्रेस नेता ने किया उदघाटन

Jamshedpur. सोनारी स्थित विजय गोल्डन टाउन सोसाइटी के पूजा पंडाल का उद्घाटन सोसाइटी के चेयरमैन एवं राज्य कांग्रेस के नेता राकेश तिवारी ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर सोसायटी वासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा शक्ति की देवी दुर्गा की आराधना नारी सम्मान के रूप में की जाती है. दुर्गा माता सभी सोसाइटी वासियों को स्वस्थ रखें. यहां के नौजवानों बच्चों में देवी इतना विद्या बुद्धि का विकास करें कि यह सोसाइटी का नाम देश दुनिया में रोशन कर सके. तिवारी ने सोसाइटी एवं पूजा कमेटी के सक्रिय सदस्य जिनका इस वर्ष निधन हो चुका है. उनके प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त की और कहा वर्ष में एक बार यह ऐसा अवसर होता है। जब हम सभी चार दिनों तक मिलते-जुलते हैं. आईए इस वर्ष भी पूरे उत्साह के साथ देवी की पूजा अनुशासन से संपन्न करें. उन्होंने सभी को दुर्गा पूजा की ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई दी.

Exit mobile version