Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: दुर्गा पूजा की भीड़ के बीच अपराधियों ने काशीडीह पूजा पंडाल के मेला में महिला के गले से छीनी सोने की चेन

Jamshedpur. दुर्गा पूजा की भीड़-भाड़ के बीच अपराधियों ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है. साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह दुर्गा पूजा मेला में शनिवार रात दो बदमाशों ने बारीडीह निवासी 65 वर्षीय चारू दत्ता से सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए. चारू दत्ता ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ पूजा पंडाल घूमने आई थीं. रात करीब 9.30 बजे एक युवक ने पास की महिला को धक्का देकर गिराने की कोशिश की और तुरंत ही उनके गले से चेन झपट ली. आरोपी अपने साथी के साथ भीड़ में गुम हो गया.

पीड़िता ने साकची थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई. उनका कहना है कि सोने की यह चेन उनके बेटे ने हाल ही में खरीदी थी, जिससे उनका भावनात्मक लगाव भी था.पीड़िता और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि मेले में तैनात पुलिस केवल औपचारिकता निभा रही थी और सक्रियता नहीं दिखा रही थी.

Exit mobile version