Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: बाबा भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमिटी ने किया विरोध प्रदर्शन

Jamshedpur.संसद भवन के बाहर हुए भाजपा और कांग्रेस की झड़प के विरोध में पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष नीरज सिंह के नेतृत्व में पुराने कोर्ट के समीप बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सचिव प्रिंस सिंह उपस्थित थे. बताया कि एक साजिश के तहत कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गांधी के ऊपर झूठे मुकदमे चलाए जा रहे हैं. इसी साजिश के तहत आज हमारे युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी गिरफ्तार किया गया है.

मोदी सरकार जब-जब डरती है, तब तब किसी न किसी कानूनी ताकत के जरिए लोकतंत्र को खतरे में डालने का काम करती है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के महासचिव राकेश साहू, जिला महासचिव संजय चौधरी, जुगसलाई विधानसभा अध्यक्ष नवनीत मिश्रा, नवीन मिश्रा, शुभम शुक्ला, मुकेश कुमार, कुलदीप सिंह समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

Exit mobile version