Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर
Breaking News

Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

News DeskBy News DeskJuly 16, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

रांची।

मिस यूनिवर्स झारखंड-2026 का खिताब जीतकर राज्य का नाम रोशन करने वाली दीपाली रिया ने गुरुवार को रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उनकी उपलब्धि को झारखंड के लिए गर्व का क्षण बताया।

दीपाली रिया ने मुख्यमंत्री को अपने संघर्ष, मेहनत और प्रतियोगिता की तैयारी से जुड़े अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने एक वर्ष से अधिक समय तक लगातार मेहनत की और हर चरण की तैयारी पूरी लगन के साथ की।

रैंप वॉक से इंटरव्यू तक की तैयारी ने दिलाया खिताब

दीपाली रिया ने मुख्यमंत्री को बताया कि मिस यूनिवर्स झारखंड-2026 प्रतियोगिता के लिए उन्होंने रैंप वॉक, ग्रूमिंग क्लास और इंटरव्यू की विशेष तैयारी की। लगातार अभ्यास और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने 29 मार्च 2026 को रांची में आयोजित प्रतियोगिता में विजेता का ताज अपने नाम किया।

Jamshedpur: सोनारी के आशियाना गार्डन में बड़ा हादसा, फ्लैट की छत पर मॉर्निंग वॉक कर रहे बुजुर्ग की मौत, बेटा अमेरिका, बेटी बेंगलुरु में, पत्नी के साथ रहते थे रमेश प्रसाद श्रीवास्तव

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे झारखंड और विशेष रूप से बोकारो जिले के लिए गौरव का विषय है।

मुख्यमंत्री ने दी सफलता पर बधाई

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दीपाली रिया को बधाई देते हुए कहा कि मिस यूनिवर्स झारखंड-2026 का खिताब जीतकर उन्होंने राज्य और बोकारो जिले का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि दीपाली की सफलता भविष्य में झारखंड की अन्य युवतियों और प्रतिभागियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड प्रतिभाओं की भूमि है और यहां के युवा विभिन्न क्षेत्रों में लगातार अपनी पहचान बना रहे हैं। राज्य सरकार भी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक माहौल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

CM हेमंत सोरेन जा सकते हैं सिंगापुर, अस्पताल में भर्ती अपने छोटे भाई बसंत सोरेन से करेंगे मुलाकात

बोकारो की बेटी ने बढ़ाया झारखंड का मान

बोकारो निवासी दीपाली रिया की इस उपलब्धि को राज्य के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है। सौंदर्य प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद अब वे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुटी हैं। उनकी सफलता ने झारखंड की युवा प्रतिभाओं के लिए एक नई प्रेरणा प्रस्तुत की है।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान दोनों के बीच झारखंड की युवा प्रतिभाओं, अवसरों और भविष्य की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: सोनारी के आशियाना गार्डन में बड़ा हादसा, फ्लैट की छत पर मॉर्निंग वॉक कर रहे बुजुर्ग की मौत, बेटा अमेरिका, बेटी बेंगलुरु में, पत्नी के साथ रहते थे रमेश प्रसाद श्रीवास्तव

October 20, 2026

CM हेमंत सोरेन जा सकते हैं सिंगापुर, अस्पताल में भर्ती अपने छोटे भाई बसंत सोरेन से करेंगे मुलाकात

October 20, 2026

Jamshedpur. बर्मामाइंस के चूना भट्ठी पुल के पास चाय स्टॉल में सिलेंडर ब्लास्ट, भीषण आग से मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे लोग

October 20, 2026
Recent Post

Jamshedpur: सोनारी के आशियाना गार्डन में बड़ा हादसा, फ्लैट की छत पर मॉर्निंग वॉक कर रहे बुजुर्ग की मौत, बेटा अमेरिका, बेटी बेंगलुरु में, पत्नी के साथ रहते थे रमेश प्रसाद श्रीवास्तव

October 20, 2026

CM हेमंत सोरेन जा सकते हैं सिंगापुर, अस्पताल में भर्ती अपने छोटे भाई बसंत सोरेन से करेंगे मुलाकात

October 20, 2026

Jamshedpur. बर्मामाइंस के चूना भट्ठी पुल के पास चाय स्टॉल में सिलेंडर ब्लास्ट, भीषण आग से मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे लोग

October 20, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अलर्ट पर जमशेदपुर पुलिस

October 20, 2026

JIO ने अपने IPO से पहले 212 एंकर निवेशकों को 8109.85 करोड़ के शेयर आवंटित किए, एंकर बुक’ के लिए 30 गुना से अधिक बोलियां मिलीं

October 20, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group