Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: ICSE 10वीं बोर्ड की नेशनल टॉपर शांभवी के घर पहुंचे शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, अपनी ओर से भेंट किया आइपैड

Jamshedpur. आइसीएसइ 10वीं बोर्ड की नेशनल टॉपर सह जमशेदपुर के लोयला स्कूल की छात्रा शांभवी जायसवाल से राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने उनके कदमा स्थित घर पर पहुंच कर मुलाकात की. इस दौरान शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने इस सफलता के लिए शांभवी जायसवाल को झारखंड सरकार की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी.

साथ की शांभवी के पिता डॉ अभिषेक जायसवाल और मां डॉ ओजस्वी शंकर को भी बेटी की इस सफलता के लिए बधाई दी. इस दौरान शिक्षा मंत्री ने शांभवी का अपनी ओर से आइपैड भेंट किया. वहीं भविष्य में शिक्षा संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता का आश्वासन भी दिया। इस दौरान शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर शांभवी और उनके परिजन भी काफी प्रसन्न हुए. इसे लेकर जेएमएम नेता कुणाल षाणंगी ने भी अपने एक्स हैंडल पोस्ट से जानकारी साझा की है.

Exit mobile version