Lahar Chakra

Jamshedpur: जमशेदपुर में ईद मिलादुन्नबी अकीदत और एहतराम के साथ मना, मानगो से लेकर धतकीडीह तक जश्न का माहौल, निकला गया जुलूस, तैनात रही पुलिस

Jamshedpur.जमशेदपुर में शुक्रवार को ईद मिलादुन्नबी पूरी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया. मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड से लेकर धतकीडीह तक जश्न का माहौल नजर आया. जुलूस-ए-मोहम्मदी मानगो गांधी मैदान, जुगसलाई और मकदमपुर से उलेमा की तकरीर के बाद निकला. सबसे आगे उलेमा कारी जिया-उल-मुस्तफा और अन्य मौलाना चल रहे थे,

जबकि उनके पीछे आमजन, मानगो से लेकर साकची और धतकीडीह तक जगह-जगह लगाए गए स्टॉलों से अकीदतमंदों का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया गया. चाय, हलवा, बिरयानी, चना, टॉफी, संतरा और बिस्किट बांटे गए. इस मौके पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सैकड़ों की संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी. जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरी तरह शांतिपूर्वक संपन्न हुआ.

Exit mobile version