Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Jamshedpur Election: जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा में एनडीए की जीत के लिए भाजपा ने बनायी रणनीति, पश्चिम विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष रहे मौजूद, 24 को नामांकन करेंगे सरयू राय
    Elections

    Jamshedpur Election: जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा में एनडीए की जीत के लिए भाजपा ने बनायी रणनीति, पश्चिम विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष रहे मौजूद, 24 को नामांकन करेंगे सरयू राय

    News DeskBy News DeskOctober 22, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. एनडीए गठबंधन ने पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी एवं विधायक सरयू राय की उम्मीदवारी को मजबूती देने के लिए सोमवार को साकची स्थित भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, जमशेदपुर लोकसभा क्लस्टर प्रमुख भावना बोहरा, छत्तीसगढ़ के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और अन्य प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में चुनावी रणनीति पर गहन मंथन हुआ.

    बैठक के दौरान मुख्य फोकस एनडीए की एकजुटता को और मजबूत करते हुए सरयू राय को भारी बहुमत से विजयी बनाने पर था. उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 24 अक्टूबर गुरुवार को सरयू राय अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. इसके पहले बोधी मंदिर मैदान में सुबह 10 बजे एक भव्य जनसभा का आयोजन किया जाएगा. इस सभा में एनडीए के शीर्ष नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ हजारों की संख्या में समर्थकों के जुटने की संभावना है. सभा के बाद सरयू राय नामांकन दाखिल करेंगे, जो उनके चुनावी अभियान का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होगा.

    Asansol Bokaro MEMU :अश्विनी वैष्णव ने आसनसोल–बोकारो मेमू ‘लाइफलाइन’ को दिखाई हरी झंडी

    बैठक में विधानसभा क्षेत्र के सातों मंडलों के अध्यक्ष और जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाग लिया. इसमें चुनाव प्रचार अभियान को धार देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. बैठक में एनडीए गठबंधन की एकता और संगठन की शक्ति को स्पष्ट संदेश के रूप में जनता के बीच ले जाने पर बल दिया गया. सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर सरयू राय की जीत को सुनिश्चित करने के लिए मैदान में उतरेंगे. इसके अतिरिक्त, बैठक में तय किया गया कि चुनाव प्रचार के दौरान केंद्र सरकार की योजनाओं और राज्य सरकार की विफलताओं को जनता के बीच प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा सभी ने एक स्वर में सरयू राय की जीत को प्राथमिकता बताते हुए चुनावी अभियान में अपनी पूरी ऊर्जा लगाने की बात कही.

    Jamshedpur News :बिष्टुपुर में जदयू की बैठक में सरयू राय ने कहा बेहतर मानगो बनाने के लिए लड़ा जाए निगम चुनाव

    बैठक में उपस्थित प्रमुख नेताओं में विधायक सह एनडीए प्रत्याशी सरयू राय, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, जमशेदपुर लोकसभा संयोजक प्रमुख भावना बोहरा, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह, राजीव सिंह, रेणु शर्मा, जिला मंत्री विजय तिवारी, अखिल सिंह, मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, अजीत कुमार सिंह, प्रशांत पोद्दार, बिनोद राय, फातिमा शाहीन, रबिन्द्र सिसोदिया व अन्य शामिल थे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    all divisional presidents of West Assembly were present Jamshedpur Election: BJP made strategy for NDA's victory in Jamshedpur West Assembly Saryu Rai will file nomination on 24th
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Asansol Bokaro MEMU :अश्विनी वैष्णव ने आसनसोल–बोकारो मेमू ‘लाइफलाइन’ को दिखाई हरी झंडी

    February 8, 2026

    Jamshedpur News :बिष्टुपुर में जदयू की बैठक में सरयू राय ने कहा बेहतर मानगो बनाने के लिए लड़ा जाए निगम चुनाव

    February 8, 2026

    Jamshedpur News :शहर का सितारा मायानगरी के आसमान में चमका, परसुडीह के विश्वदीप ‘ज़ीस्त’ ने ऑस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान जी के लिए चर्चित साइलेंट फिल्म “गांधी टॉक्स” में लिखा गीत

    February 8, 2026
    Recent Post

    Asansol Bokaro MEMU :अश्विनी वैष्णव ने आसनसोल–बोकारो मेमू ‘लाइफलाइन’ को दिखाई हरी झंडी

    February 8, 2026

    Jamshedpur News :बिष्टुपुर में जदयू की बैठक में सरयू राय ने कहा बेहतर मानगो बनाने के लिए लड़ा जाए निगम चुनाव

    February 8, 2026

    Jamshedpur News :शहर का सितारा मायानगरी के आसमान में चमका, परसुडीह के विश्वदीप ‘ज़ीस्त’ ने ऑस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान जी के लिए चर्चित साइलेंट फिल्म “गांधी टॉक्स” में लिखा गीत

    February 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

    February 8, 2026

    Jamshedpur News :धुसा–युगल ने अंग्रेजों के खिलाफ दिखाई थी अदम्य वीरता : संजीव सरदार

    February 8, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group