Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Jamshedpur Election : भाजपा का जमशेदपुर पूर्वी से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अजय कुमार पर बड़ा हमला, रामबाबू तिवारी ने बताया ‘पलटूराम’, कहा- बदलते रहे हैं पार्टी और नौकरी
    Elections

    Jamshedpur Election : भाजपा का जमशेदपुर पूर्वी से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अजय कुमार पर बड़ा हमला, रामबाबू तिवारी ने बताया ‘पलटूराम’, कहा- बदलते रहे हैं पार्टी और नौकरी

    News DeskBy News DeskNovember 5, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. भाजपा ने जमशेदपुर पूर्वी के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अजय कुमार पर बड़ा हमला बोला. जमशेदपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी ने डॉ अजय को नेता के रूप में फ्लॉप बताया. उन्होंने कहा कि राजनीति में पलटूराम जैसी उपलब्धि इनके खाते में है. ये कभी एक जगह नहीं टिकते हैं. दरअसल, ये चुनौतियों का सामना करने में कभी सक्षम नहीं रहे हैं. यही वजह है कि पेशा दर पेशा और पार्टी दर पार्टी बदलते रहे हैं. उक्त बातें सोमवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी एवं जमशेदपुर महानगर जिला मंत्री पप्पू सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में कही. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर के लोग इनकी इस आदत से भली भांति परिचित भी हैं. इन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई की, लेकिन डॉक्टरी का पेशा नहीं अपनाया. फिर इन्होंने आइपीएस की नौकरी की, लेकिन कुछ सालों में उससे भी ऊब गये. फिर डॉ अजय ने टाटा कंपनी में नौकरी की. यहां भी इनका मन नहीं लगा.

    फिर मैक्स हॉस्पिटल में नौकरी कर ली. वहा भी ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाये. इसके बाद इनके सिर पर राजनीति का भूत सवार हो गया. सबसे पहले इन्होंने झारखंड विकास मोर्चा ज्वाइन की. उसके टिकट पर जमशेदपुर लोकसभा का चुनाव लड़ा. सांसद भी बने. लेकिन अगले ही आम चुनाव में जमशेदपुर की जनता ने इन्हें हराने का काम किया. उस समय भी ये आरोप था कि न तो वो जमशेदपुर में रहते हैं, न ही जनता का काम करते हैं. जमशेदपुर से चुनाव हारने के बाद डॉ अजय झाविमो छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गये. कांग्रेस में शामिल होते ही वहां के नेताओं से इनकी खटपट शुरू हो गई. भले वे राजनीति में आ गये, लेकिन उनकी कार्यशैली पुलिस अधिकारी वाली ही रही. कार्यकर्ताओं के प्रति इनका व्यवहार काफी खराब था. कांग्रेस के नेता इनके खिलाफ और ये कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ जहर उगलने लगे. कांग्रेस में रहते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बारे में डॉ अजय ने कहा था- कांग्रेस के नेताओं से बेहतर हैं कुख्यात अपराधी और तो और कांग्रेस के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रहते डॉ अजय कुमार ने एक कांग्रेसी कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी दे डाली थी

    Jamshedpur News :बिष्टुपुर में जदयू की बैठक में सरयू राय ने कहा बेहतर मानगो बनाने के लिए लड़ा जाए निगम चुनाव

    Jamshedpur News :शहर का सितारा मायानगरी के आसमान में चमका, परसुडीह के विश्वदीप ‘ज़ीस्त’ ने ऑस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान जी के लिए चर्चित साइलेंट फिल्म “गांधी टॉक्स” में लिखा गीत
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Dr.ajay kumar Jamshedpur Election: BJP's big attack on Congress candidate from Jamshedpur East Rambabu Tiwari called him 'Paltu Ram' said- he keeps changing parties and jobs
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :बिष्टुपुर में जदयू की बैठक में सरयू राय ने कहा बेहतर मानगो बनाने के लिए लड़ा जाए निगम चुनाव

    February 8, 2026

    Jamshedpur News :शहर का सितारा मायानगरी के आसमान में चमका, परसुडीह के विश्वदीप ‘ज़ीस्त’ ने ऑस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान जी के लिए चर्चित साइलेंट फिल्म “गांधी टॉक्स” में लिखा गीत

    February 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

    February 8, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :बिष्टुपुर में जदयू की बैठक में सरयू राय ने कहा बेहतर मानगो बनाने के लिए लड़ा जाए निगम चुनाव

    February 8, 2026

    Jamshedpur News :शहर का सितारा मायानगरी के आसमान में चमका, परसुडीह के विश्वदीप ‘ज़ीस्त’ ने ऑस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान जी के लिए चर्चित साइलेंट फिल्म “गांधी टॉक्स” में लिखा गीत

    February 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

    February 8, 2026

    Jamshedpur News :धुसा–युगल ने अंग्रेजों के खिलाफ दिखाई थी अदम्य वीरता : संजीव सरदार

    February 8, 2026

    Jamshedpur News :सारथी की अनोखी पहलः मंदिर के फूलों से दिव्यांगों और महिलाओं ने बनाया प्राकृतिक रंग

    February 8, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group