Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Election: नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने जमा कराया चुनावी खर्च का लेखा-जोखा

Jamshedpur. जमशेदपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के चुनावी खर्च का लेखा-जोखा जमा कराने की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में प्रशासन द्वारा मेयर, अध्यक्ष और अन्य प्रत्याशियों को निर्धारित तिथि पर खर्च का विवरण प्रस्तुत करने के लिए बुलाया गया था। निर्धारित समय पर मेयर और अध्यक्ष पद के सभी प्रत्याशी अपने-अपने चुनावी खर्च का पूरा हिसाब लेकर उपस्थित हुए और नियमों के तहत उसे जमा किया। अधिकारियों ने दस्तावेजों की प्रारंभिक जांच भी की।

हालांकि, मानगो क्षेत्र के वार्ड सदस्यों में से 7 प्रत्याशी इस दौरान अनुपस्थित पाए गए। प्रशासन ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए अनुपस्थित वार्ड सदस्यों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि सभी संबंधित प्रत्याशी 20 तारीख तक अनिवार्य रूप से अपना चुनावी खर्च का हिसाब जमा करें, अन्यथा उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए खर्च का लेखा-जोखा समय पर जमा करना जरूरी है। सभी प्रत्याशियों को चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Exit mobile version