Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Election: नामांकन के दौरान पैसे बांटने के मामले में जमशेदपुर पश्चिमी से कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार विकास सिंह ने दर्ज करायी शिकायत

Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिम से भाजपा छोड़ निर्दलीय चुनाव विकास सिंह ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखकर कांग्रेस के प्रत्याशी झारखंड सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत की है. उन्होंने कहा कि नामांकन के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार बन्ना गुप्ता के भाई द्वारा भीड़ जुटाने के एवज में मतदाताओं को पैसे बांटे हैं, जिसका विडियो वायरल हो रहा है. विकास सिंह ने कहा कि ऐसा कर बन्ना गुप्ता ने नियमों का उल्लंघन किया है. इसलिए उन पर कार्रवाई की जानी चाहिए.

Exit mobile version