Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»South East Central Railway :आधुनिक तकनीक का उपयोग, रायपुर मंडल में ओएचई निरीक्षण के लिए एआई-संचालित ड्रोन की तैनाती 
    Breaking News

    South East Central Railway :आधुनिक तकनीक का उपयोग, रायपुर मंडल में ओएचई निरीक्षण के लिए एआई-संचालित ड्रोन की तैनाती 

    News DeskBy News DeskMarch 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    बिलासपुर,

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, परिचालन की सुरक्षा, विश्वसनीयता और दक्षता को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर आधुनिक तकनीकों को अपनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। इसी क्रम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल द्वारा रेलवे विद्युत अवसंरचना की निगरानी और रखरखाव को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से युक्त ड्रोन तकनीक का उपयोग प्रारंभ किया गया है।

    रायपुर मंडल के विद्युत (टीआरडी) विभाग द्वारा ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) संरचनाओं के निरीक्षण के लिए अत्याधुनिक ड्रोन तैनात किए गए हैं। इस तकनीक के माध्यम से ऊँचाई से ओएचई संरचनाओं, फिटिंग्स तथा अन्य विद्युत अवसंरचनाओं का विस्तृत और सूक्ष्म निरीक्षण किया जा रहा है। ड्रोन द्वारा ऐसे कई स्थानों की निगरानी संभव हो पा रही है, जहाँ पारंपरिक मैनुअल निरीक्षण कठिन होता है या जहाँ छोटे तकनीकी दोषों का पता लगाना चुनौतीपूर्ण होता है।

    Jamshedpur: HCL के खनन अपशिष्ट से यूरेनियम निकालेगी UCIL, विशेष ‘रिकवरी संयंत्र’ होगी स्थापित

    ड्रोन से प्राप्त उच्च-गुणवत्ता वाले चित्रों और वीडियो का विश्लेषण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित टूल्स की सहायता से किया जा रहा है। एआई-आधारित विश्लेषण संभावित तकनीकी दोषों की पहचान तेज़ी और अधिक सटीकता के साथ करने में सहायक सिद्ध हो रहा है। इसके माध्यम से ओएचई के विभिन्न घटकों और फिटिंग्स की विस्तृत जाँच कम समय में संभव हो रही है, जिससे समय रहते आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

    दोषों की समय पर पहचान होने से संभावित बड़ी तकनीकी खराबियों या ब्रेकडाउन को रोका जा सकता है। इससे न केवल रेल परिचालन की सुरक्षा और विश्वसनीयता सुनिश्चित होती है, बल्कि ट्रेनों के सुचारू और निर्बाध संचालन में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलता है।

    Jharkhand: विवाहित बेटी के साथ प्रेम संबंध को लेकर अपने भतीजे की हत्या की, शव पेड़ से लटकाया, आरोपी चाचा गिरफ्तार

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा आधुनिक तकनीकों को अपनाने की यह पहल रेलवे अवसंरचना की निगरानी, रखरखाव और सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एआई और ड्रोन तकनीक का यह समन्वय रेलवे परिचालन के आधुनिकीकरण के साथ-साथ संरक्षा मानकों को और अधिक मजबूत करने में सहायक सिद्ध हो रहा है। यह पहल श्री तरुण प्रकाश, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कुशल निर्देशन एवं सतत प्रोत्साहन का परिणाम है, जिनके मार्गदर्शन में रेलवे में नवीन एवं आधुनिक तकनीकों को अपनाकर संरक्षा, विश्वसनीयता और परिचालन दक्षता को निरंतर सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    AI Drone Analysis AI Drone Surveillance AI आधारित ड्रोन AI ड्रोन निगरानी AI-Powered Drone Railway Electric Infrastructure Inspection Modern Railway Technology OHE Inspection Drone Overhead Equipment Monitoring Rail Network Modernization Railway Infrastructure Maintenance Railway Maintenance Efficiency Railway Modern Technology Railway Operational Safety Railway Safety Measures Raipur Division Raipur Railway Update SECR Innovation. SECR news Technical Fault Detection Train Operations Security आधुनिक रेलवे तकनीक एआई ड्रोन तकनीक ओएचई सुरक्षा ओवरहेड इक्विपमेंट निरीक्षण ट्रेन परिचालन सुरक्षा तकनीकी दोष पहचान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे समाचार रायपुर मंडल रायपुर रेलवे खबर रेल नेटवर्क आधुनिककरण रेलवे अवसंरचना रखरखाव रेलवे आधुनिक तकनीक रेलवे गश्ती तकनीक रेलवे दक्षता सुधार English SEO Keywords: South East Central Railway रेलवे निरीक्षण प्रणाली रेलवे सुरक्षा उपाय विद्युत अवसंरचना निरीक्षण
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: HCL के खनन अपशिष्ट से यूरेनियम निकालेगी UCIL, विशेष ‘रिकवरी संयंत्र’ होगी स्थापित

    May 18, 2026

    Jharkhand: विवाहित बेटी के साथ प्रेम संबंध को लेकर अपने भतीजे की हत्या की, शव पेड़ से लटकाया, आरोपी चाचा गिरफ्तार

    May 18, 2026

    Jharkhand BJP: भाजपा ने रांची की जेल में महिला कैदी के यौन उत्पीड़न मामले में सरकार को घेरा, कार्रवाई की मांग की

    May 18, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: HCL के खनन अपशिष्ट से यूरेनियम निकालेगी UCIL, विशेष ‘रिकवरी संयंत्र’ होगी स्थापित

    May 18, 2026

    Jharkhand: विवाहित बेटी के साथ प्रेम संबंध को लेकर अपने भतीजे की हत्या की, शव पेड़ से लटकाया, आरोपी चाचा गिरफ्तार

    May 18, 2026

    Jharkhand BJP: भाजपा ने रांची की जेल में महिला कैदी के यौन उत्पीड़न मामले में सरकार को घेरा, कार्रवाई की मांग की

    May 18, 2026

    jamshedpur: बिष्टुपुर गोपाल मैदान में तीन दिवसीय ‘राजस्थानी महोत्सव सह मेला’ का शुभारंभ, ‘मिनी जैसलमेर’ आकर्षण का केंद्र रहा

    May 18, 2026

    Jamshedpur News :मानगो पेयजल परियोजना की अद्यतन स्थिति सार्वजनिक करें उप नगर आयुक्तः सरयू राय

    May 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group