Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Jamshedpur Election: निर्वाचन प्रक्रिया में बीएलओ की भूमिका अहम, मतदान के लिए करें प्रेरित, मतदान के दायित्वों से सभी बीएलओ को कराया गया अवगत
    Elections

    Jamshedpur Election: निर्वाचन प्रक्रिया में बीएलओ की भूमिका अहम, मतदान के लिए करें प्रेरित, मतदान के दायित्वों से सभी बीएलओ को कराया गया अवगत

    News DeskBy News DeskOctober 20, 2024Updated:October 20, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कार्य-दायित्व निष्पादन में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो, इसे लेकर एक्सआरआइ सभागार में शनिवार को जिले के सभी बीएलओ के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल शामिल हुए. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आप सभी मतदाताओं से सीधे जुड़े होते हैं, ऐसे में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में भी अपनी परस्पर सहभागिता दिखायें. मतदाताओं को बताएं कि आपका मत लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए, एक अच्छी सरकार चुनने, सरकार में आपका प्रतिनिधित्व करने के लिए कितना जरूरी है. प्रशिक्षणार्थियों को दिव्यांग व्यक्तियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुगम चुनाव कराने, मतदाता सूची की सत्यता सुनिश्चित करने सहित चुनाव में बीएलओ की भूमिका से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गयी. दिव्यांग एवं 85 प्लस आयु वर्ग के मतदाताओं को चुनाव के दिन होम वोटिंग से मतदान के लिए सुविधा उपलब्ध कराने की जानकारी दी गयी.

    साथ ही मतदान के पूर्व एवं मतदान दिवस के दायित्वों से अवगत कराया गया. मतदान करने में जो मतदाता अधिक उम्र एवं दिव्यांगता के कारण सक्षम नहीं हैं, उन्हें चिह्नित कर बैलेट पेपर के माध्यम से होम वोटिंग कराने से संबंधित निर्देशित किया गया. सभी बीएलओ को अपने कर्तव्यों को गंभीरता से निभाने और मतदाताओं को स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से मतदान करने में सहायता करने के लिए भी प्रेरित किया गया. मतदान दिवस को सभी व्यवस्था को दुरूस्त रखे जाने, कतारबद्ध मतदाताओं का मैनेजमेंट, मतदान दल को आवश्यक सहायता प्रदान करने, कदाचारमुक्त चुनाव संपन्न कराने को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिये. ग्रामीण के साथ-साथ शहरी क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़े इस बाबत भी सभी बीएलओ को निर्देशित किया. इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी को मतदाता शपथ दिलाई. प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यपालक दंडाधिकारी मृत्युंजय कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद डॉ रजनीकांत मिश्रा समेत अन्य मास्टर ट्रेनर उपस्थित थे.

    PATNA NEWS: पूर्व मध्य रेल द्वारा पटना में प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट्स पर अहम बैठक, रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मिलेंगी शानदार सुविधाएं

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR-2026) को लेकर उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, 14 जून को अपार्टमेंट्स में लगेंगे विशेष कैंप
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    all BLOs were made aware of the responsibilities of voting Jamshedpur Election: The role of BLO is important in the election process motivate people to vote
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    PATNA NEWS: पूर्व मध्य रेल द्वारा पटना में प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट्स पर अहम बैठक, रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मिलेंगी शानदार सुविधाएं

    June 12, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR-2026) को लेकर उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, 14 जून को अपार्टमेंट्स में लगेंगे विशेष कैंप

    June 12, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सोनारी और कदमा का किया सघन दौरा, गंदगी, पानी और पेबर्स ब्लॉक की सुनीं शिकायतें

    June 12, 2026
    Recent Post

    PATNA NEWS: पूर्व मध्य रेल द्वारा पटना में प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट्स पर अहम बैठक, रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मिलेंगी शानदार सुविधाएं

    June 12, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR-2026) को लेकर उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, 14 जून को अपार्टमेंट्स में लगेंगे विशेष कैंप

    June 12, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सोनारी और कदमा का किया सघन दौरा, गंदगी, पानी और पेबर्स ब्लॉक की सुनीं शिकायतें

    June 12, 2026

    Seraikela Kharsawan News :उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    June 12, 2026

    Indian Railways Fine Update :बिलासपुर मंडल में ‘नाका टिकट चेकिंग अभियान’ से हड़कंप, 20 ट्रेनों की जांच में 644 बेटिकट यात्रियों से लाखों का जुर्माना वसूला

    June 12, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group