Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»Jamshedpur Nikay Chunav: मानगो नगर निगम के मेयर पद के लिए BJP समेत NDA समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह ने भारी जनसमर्थन और उत्साह के साथ किया नामांकन
    Bihar

    Jamshedpur Nikay Chunav: मानगो नगर निगम के मेयर पद के लिए BJP समेत NDA समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह ने भारी जनसमर्थन और उत्साह के साथ किया नामांकन

    News DeskBy News DeskFebruary 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर के मानगो नगर निगम के मेयर
    पद के लिए भाजपा समेत एनडीए समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह ने मंगलवार को भारी जनसमर्थन और उत्साह के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. उनके पति और भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक नीरज सिंह भी साथ थे. नामांकन से पूर्व उन्होंने अपने मानगो स्थित आवास से निकलकर क्षेत्र के वरिष्ठजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा हनुमान मंदिर एवं शीतला मंदिर में पूजा-अर्चना कर नामांकन यात्रा का शुभारंभ किया. इसके पश्चात साकची आमबगान से प्रारंभ हुई नामांकन यात्रा विशाल जनसैलाब के रूप में उपायुक्त कार्यालय तक पहुंची.

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    सभा को संबोधित करते हुए संध्या सिंह ने कहा कि मानगो केवल एक क्षेत्र नहीं बल्कि लाखों लोगों की उम्मीदों का शहर है. उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य मानगो को स्वच्छ, सुरक्षित एवं विकसित नगर बनाना है. महिला सशक्तिकरण, बेहतर सफाई व्यवस्था, नियमित जलापूर्ति, सड़क-नाली सुधार और पारदर्शी नगर प्रशासन उनकी प्राथमिकताएं होंगी. 

    एनडीए के सभी दलों के वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
    यात्रा के दौरान विकास, स्वच्छता और सुशासन के नारों से क्षेत्र गूंज उठा. नामांकन यात्रा में मानगो के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में नागरिक, महिला कार्यकर्ता एवं युवा शामिल हुए. लोगों में उत्साह और विश्वास स्पष्ट रूप से देखा गया. इस अवसर पर एनडीए के सभी घटक दलों के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. प्रमुख रूप से जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, जमशेदपुर पूर्व की विधायक पूर्णिमा साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता अभय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, चंद्रशेखर मिश्रा, ब्रह्मदेव शर्मा, जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, लोजपा जिला अध्यक्ष सतीश सिंह, आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह सहित कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे. नामांकन के दौरान गंगा साहू एवं अशोक राम प्रस्तावक के रूप में उपस्थित रहे.

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chaibasa Illegal Mining: पश्चिमी सिंभूम जिले में खुलेआम अवैध खनन का खेल चालू! दिनदहाड़े सड़कों और बाजार से गुजर रहे बालू लदे हाइवा और ट्रैक्टर Jamshedpur Elections: BJP and NDA-backed candidate Sandhya Singh filed her nomination for the post of Mayor of Mango Municipal Corporation with huge public support and enthusiasm. पर माफियाओं के आगे प्रशासन नतमस्तक
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group