Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Chunav: नगर निकाय चुनाव को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव,आज भारी वाहनों की नो इंट्री

Jamshedpur. 23 फरवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया है। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आज रात 11 बजे तक नो इंट्री लागू रहेगी। जारी आदेश के अनुसार, निर्धारित समयावधि में ट्रक, ट्रेलर, हाइवा, कंटेनर समेत सभी प्रकार के भारी वाहनों के प्रवेश और परिचालन पर पूर्णतः रोक रहेगी।

बाहरी क्षेत्रों से आने वाले भारी वाहनों को शहर सीमा पर ही रोक दिया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि मतदान केंद्रों के आसपास भीड़ और जाम की स्थिति से बचने, मतदान दलों की सुरक्षित वापसी, ईवीएम मशीनों के परिवहन और सुरक्षा बलों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

Exit mobile version