
Jamshedpur. नगर निकाय चुनाव 2026 की तैयारियों के मद्देनज़र प्रशासन ने 23 फरवरी को शहर में नो-इंट्री लागू करने की घोषणा की है. जारी आदेश के अनुसार 23 फरवरी को सुबह 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक बसों को छोड़कर सभी भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह वर्जित रहेगा. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, एसएसपी पीयूष पांडे और ट्रैफिक डीएसपी द्वारा संयुक्त रूप से जारी किया गया है.
प्रशासन का कहना है कि चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं, पोलिंग पार्टियों की आवाजाही और सुरक्षा इंतज़ामों को सुचारु बनाए रखने के लिए यह कदम आवश्यक है.नो-इंट्री अवधि के दौरान शहर की प्रमुख सड़कों और प्रवेश मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.
