Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: जमशेदपुर में बिजली अधिकारी का ‘बोतल डांस’, वीडियो वायरल, विधायक सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से पूछा- कार्रवाई क्यों नहीं?

Jamshedpur. सिर पर शराब की बोतल रखकर नाच रहे एक बिजली अधिकारी का वीडियो मंगलवार को चर्चाओं में रहा। पूर्व मंत्री और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने इसे एक्स पर टैग कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कार्रवाई की मांग की है। वायरल हो रहे वीडियो में एक व्यक्ति सिर पर शराब की बोतल रखकर नाचते हुए देखा जा रहा है। वीडियो में तालियों की गूंज के बीच अधिकारी ठुमका लगाते दिख रहे हैं।बताया जाता है कि यह कुछ दिन पहले का वीडियो है और जमशेदपुर में लिया गया है। संबंधित बिजली अधिकारी की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। इस पूरे मामले पर पूर्व मंत्री और जमशेदपुर पश्चिमी से विधायक सरयू राय ने सख्त प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को टैग कर लिखा कि ऐसे अधिकारी को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई आवश्यक है। सरयू राय ने कहा कि यह निजी मामला नहीं, बल्कि निर्लज्जता का सार्वजनिक प्रदर्शन है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता, नाजायज कमाई और राजनीतिक संरक्षण के मेल से ही इस तरह की निंदनीय हरकत संभव हो पाती है।

Exit mobile version