Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Event: सिदगोड़ा टाउन हॉल में मोटू पतलू कॉमेडी नाइट में सौरभ ने लोगों को खूब हंसाया

Jamshedpur. सिदगोड़ा टाउन हॉल में रविवार की रात में आयोजित मोटू पतलू कॉमेडी नाइट ने लोगों को खूब हंसाया. अमिताभ बच्चन से शाहरुख खान, परेश रावल, नाना पाटेकर की आवाज में मशहूर वॉइस आर्टिस्ट सौरभ चक्रवर्ती के डायलॉग और मिमिक्री से लोग लोटपोट हो गये. सिद्धा तारा प्रोडक्शन के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में मुंबई से आये सौरभ चक्रवर्ती ने जमशेदपुर के दुर्गापूजा मेला की भीड़ में लोगों के अंदाज और शहर के सब्जी विक्रेताओं की नकल कर मिमिक्री की. इसके अलावा वे बच्चों के पसंदीदा कार्टून शो मोटू पतलू, ओगी, पकड़म-पकड़ाई, शॉन द शिप, चेज कामेटी, कीमॉन, जिग एंड शार्को आदि शो की हू-ब-हू आवाज निकाल कर सभी का खूब मनोरंजन किया.

Exit mobile version