Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur : नकली शराब को लेकर आबकारी विभाग की छापेमारी

Jamshedpur. गोलमुरी बाजार स्थित शराब दुकान में गुरुवार सुबह आबकारी विभाग ने छापेमारी की. इस दौरान आबकारी विभाग की टीम को देख दुकान में मौजूद कर्मचारियों के होश उड़ गए. आरोप है कि दुकान में नकली शराब बेची जा रही है. आबकारी विभाग से मामले की शिकायत की गई थी.

शिकायत पाकर आबकारी विभाग की टीम छापेमारी करने पहुंची. फिलहाल टीम दुकान में जांच कर रही थी. यह पहली बार नहीं है, जब शराब दुकान से नकली शराब बेचने की शिकायत मिली है. इसके पूर्व भी सोनारी कागलनगर स्थित शराब दुकान में शराब में पानी मिलाने की शिकायत पर टीम ने छापेमारी की थी.

 

Exit mobile version