Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: पोटका के लोवाडीह के जंगल में उत्पाद विभाग की टीम की दबिश, छह अवैध शराब भट्ठी को किया ध्वस्त

Jamshedpur. पोटका थाना क्षेत्र के लोवाडीह के जंगल में शुक्रवार को उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी की. छापामारी के दौरान टीम ने वहां चल रही छह अवैध शराब भट्ठी को ध्वस्त किया. इसके अलावा 210 लीटर चुलाई शराब और 16 हजार किलो जावा महुआ को नष्ट किया.

हालांकि छापेमारी के दौरान शराब भट्ठी संचालक या उसका कोई भी आदमी पकड़ा नहीं गया. उत्पाद विभाग के अनुसार शराब भट्ठी संचालक का पता लगाकर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

Exit mobile version