Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: व्हाट्सएप पर धमकी देकर 50 हजार रुपये मांगी रंगदारी, साकची थाने में शिकायत दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur. साकची थाना क्षेत्र के ठाकुरबाङी रोड निवासी विवेक चौधरी को व्हाट्सएप पर धमकी भरे संदेश भेजकर 50 हजार रुपये रंगदारी की मांग की गई है. पीड़ित विवेक चौधरी ने पूरा डिटेल सहित साकची थाने में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों मोबाइल नंबरों की जांच शुरू कर दी है. तकनीकी सेल की मदद से नंबरों की लोकेशन और उपयोगकर्ता की पहचान निकालने का प्रयास किया जा रहा है.

साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों और वादी के बीच पहले से कोई व्यक्तिगत विवाद है या यह पूरी तरह आपराधिक मंशा के तहत रंगदारी वसूली की कोशिश है. साकची पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला रंगदारी और धमकी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. हालांकि, वास्तविक वजह सामने लाने के लिए सभी पहलुओं पर गहराई से छानबीन की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान होते ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल घटना से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है और लोग सोशल मीडिया के दुरुपयोग को लेकर भी चिंता व्यक्त कर रहे हैं.

Exit mobile version