Jamshedpur : सट्टेबाजी के पैसे को लेकर दो गुटों में झड़प और फायरिंग में दो दर्जन से अधिक पर एफआईआर
News Desk
जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र में सट्टेबाजी के अवैध धंधे के पैसों के बंटवारे को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक टकराव और फायरिंग की घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है. घटना 31 मई से 3 जून के बीच की बताई जा रही है, जिसमें दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर जानलेवा हमला किया और खुलेआम फायरिंग की. इस गंभीर मामले में साकची थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा के बयान पर कुल 26 से अधिक आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. इनमें शहर के विभिन्न इलाकों से जुड़े अपराधकर्मियों के नाम सामने आए हैं.
प्राथमिकी के बाद पुलिस साकची, मानगो, बागबेड़ा और कपाली क्षेत्र में दबिश दे रही है. थाना प्रभारी के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और चश्मदीद गवाहों के बयान के आधार पर जांच की जा रही है. इस फायरिंग की घटना के बाद से साकची और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है. व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से क्षेत्र में स्थायी पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है.
नदीम उर्फ गुटका (आज़ादनगर, आशियाना)
राहुल छाबड़ा (गोलमुरी, हावड़ा ब्रिज निवासी)
बकार (मानगो)
नुमान (गोलमुरी)
मिराज बच्चा (साकची मोहम्मडन लाइन)
भला और इरफान (दोनों आजादबस्ती)
चिकना मनोज (मानगो रोड नंबर 8)
मनोज उर्फ छोटा मुंडी, विक्रम (डिमना चौक)
अल्फी (एमजीएम थाना क्षेत्र)
तथा अज्ञात छह अन्य।
साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा
थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा ने मीडिया को बताया कि दोनों गुटों ने न सिर्फ इलाके की शांति व्यवस्था भंग की बल्कि सरेआम हथियार लहराकर आम नागरिकों की सुरक्षा को भी खतरे में डाला. दोनों पक्षों के लोगों मुकदमा दर्ज किया गया है. इसमें 147 (दंगा), 148 (घातक हथियार से दंगा), 149 (गैंग के रूप में अपराध), 307 (हत्या का प्रयास), 120बी (आपराधिक षड्यंत्र), और आर्म्स एक्ट की धारा शामिल हैं.