
Jamshedpur. आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार के साथ गाली-गलौज और वर्दी उतरवाने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में थाना के एसआई मनोज कुमार सिंह के बयान पर आजादनगर रोड नंबर 1 निवासी जावेद अख्तर के खिलाफ थाना में घुसकर गाली-गलौज करने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
जानकारी के अनुसार, जावेद अख्तर के बेटों रौनक खान और अहमदउल्ला खान ने मो. नसीम की मां को कार से धक्का मार दिया था। मामले को लेकर घायल का इलाज टीएमएच में कराया था। इस घटना के बाद मो. नसीम के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
