Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur: टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी; 25 मिनट तक रुकी रही ट्रेन
Headlines

Jamshedpur: टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी; 25 मिनट तक रुकी रही ट्रेन

News DeskBy News DeskNovember 15, 2026Updated:November 15, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. दक्षिण पूर्व. रेलवे के चक्रधरपुर रेलमंडल के अंतर्गत धुतरा रेलवे स्टेशन के समीप रविवार को टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस (18189) के ए-2 कोच में आग लगने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. चलती ट्रेन के कोच से अचानक धुआं निकलने और आग की लपटें दिखाई देने से यात्रियों में दहशत फैल गई स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ट्रेन को तत्काल रोक दिया गया. जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 11 बजे ट्रेन जब धुतरा स्टेशन के पास से गुजर रही थी, तभी उसके ए-2 कोच से अचानक धुआं निकलने लगा.कुछ ही देर में कोच से आग की लपटें दिखाई देने लगीं. कोच में धुआं भरता देख यात्रियों में हड़कंप मच गया. अपनी जान बचाने के लिए यात्री आनन-फानन में कोच से नीचे उतरने लगे. इस दौरान ट्रेन में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

Hemant Soren: विरासत को संरक्षित करें, समृद्ध झारखंड का निर्माण करें, राज्य के 26वें स्थापना दिवस पर बोले CM हेमंत सोरेन

घटना की सूचना मिलते ही रेलकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. रेलकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.इस घटना के कारण टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस करीब 25 मिनट तक धुतरा स्टेशन के निकट खड़ी रही. आग बुझने और स्थिति सामान्य होने के बाद ट्रेन को झारसुगुड़ा की ओर रवाना कर दिया गया.

घटना के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली. चलती ट्रेन के एसी कोच में आग लगने की इस घटना ने रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. हालांकि, समय रहते रेलकर्मियों की सक्रियता से स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया. फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है. रेलवे की ओर से घटना की जांच के बाद ही आग लगने की वजह स्पष्ट हो सकेगी.

Jamshedpur: छठ घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Hemant Soren: विरासत को संरक्षित करें, समृद्ध झारखंड का निर्माण करें, राज्य के 26वें स्थापना दिवस पर बोले CM हेमंत सोरेन

November 15, 2026

Jamshedpur: छठ घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य

November 15, 2026

Jamshedpur: बिरसा मुंडा जयंती पर उपायुक्त और एसएसपी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, भगवान बिरसा के आदर्शों को अपनाने का दिया संदेश

November 15, 2026
Recent Post

Jamshedpur: टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी; 25 मिनट तक रुकी रही ट्रेन

November 15, 2026

Hemant Soren: विरासत को संरक्षित करें, समृद्ध झारखंड का निर्माण करें, राज्य के 26वें स्थापना दिवस पर बोले CM हेमंत सोरेन

November 15, 2026

Jamshedpur: छठ घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य

November 15, 2026

Jamshedpur: बिरसा मुंडा जयंती पर उपायुक्त और एसएसपी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, भगवान बिरसा के आदर्शों को अपनाने का दिया संदेश

November 15, 2026

Jamshedpur: छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे SSP और DC, अधिकारियों को दिए निर्देश

November 15, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group