Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur: पाकिस्तानी एजेंट का नकली पासपोर्ट बनवाने के मामले में पहले जमशेदपुर का आदिल, फिर उसका भाई अख्तर हुसैन, और अब मोनाजिर खान गिरफ्तार, जानें पूरा मामला?
    Headlines

    Jamshedpur: पाकिस्तानी एजेंट का नकली पासपोर्ट बनवाने के मामले में पहले जमशेदपुर का आदिल, फिर उसका भाई अख्तर हुसैन, और अब मोनाजिर खान गिरफ्तार, जानें पूरा मामला?

    News DeskBy News DeskNovember 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ के एक एजेंट के लिए नकली पासपोर्ट बनवाने के मामले में मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर में तबड़तोड़ कार्रवाई की है. जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र के जाकिरनगर क्रॉस रोड नंबर 17, बाछा रोड निवासी मोनाजिर खान को गिरफ्तार किया है. इसी मामले में दिल्ली पुलिस ने पहले आदिल हुसैन को गिरफ्तार किया था, जबकि उसके भाई अख्तर हुसैन को मुंबई पुलिस की स्पेशल सेल ने पकड़ा.

    पूछताछ में दोनों ने मोनाजिर खान का नाम बताया, जिसके बाद मुंबई पुलिस जमशेदपुर पहुंची. जांच में यह भी सामने आया कि मोनाजिर ने अख्तर हुसैन के लिए ‘एलेक्जेंडर’ नाम से फर्जी पासपोर्ट और वीजा बनवाया था. जानकारी के मुताबिक, अख्तर हुसैन का नाम वर्ष 2004 के परमाणु जासूसी प्रकरण में भी जुड़ा था.पुलिस सूत्रों के अनुसार, मोनाजिर अपने भाई दानिश खान के साथ यह पासपोर्ट-वीजा रैकेट चला रहा था.

    विदेश भेजने का काम करता है मोनाजिर
    दानिश मानगो स्थित स्काई वर्ल्ड ऑफिस से विदेश भेजने का काम करता है. मोनाजिर विदेशी कंपनियों की भर्ती की जानकारी दानिश को देता था, और दानिश नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये वसूलता था. दोनों पिछले 15 वर्षों से इस नेटवर्क को चला रहे थे. बताया जा रहा है कि मोनाजिर और उसके भाई ने पिछले पांच वर्षों में करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित की है. उसके पिता और भाई की मोबाइल दुकान से भी पुलिस ने कुछ दस्तावेज जब्त किए हैं.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    मानगो चौक पर ‘एशियन इंटरनेशनल’ का कार्यालय
    मोनाजिर मानगो चौक पर ‘एशियन इंटरनेशनल’ नामक कार्यालय चलाता था, जहां से पासपोर्ट और वीजा से संबंधित काम किए जाते थे. मुंबई पुलिस ने उसे 26 अक्तूबर को गिरफ्तार कर पहले मानगो थाना लाया और 27 अक्तूबर को कोर्ट में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले गयी. पुलिस ने उसके कार्यालय से चार हार्ड डिस्क, एक लैपटॉप, एक सीपीयू और कई संदिग्ध दस्तावेज जब्त किए हैं.

    सूत्रों के अनुसार, मोनाजिर का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से रहा है. वर्ष 2017 में उसने मानगो अधिसूचित क्षेत्र समिति (एमएनएसी) कार्यालय में घुसकर कंप्यूटर की हार्ड डिस्क तोड़ चोरी की थी. उस मामले में उलीडीह थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    and now Monajir Khan arrested in the case of making fake passport of Pakistani agent Jamshedpur: First Adil of Jamshedpur Jamshedpur: पाकिस्तानी एजेंट का नकली पासपोर्ट बनवाने के मामले में पहले जमशेदपुर का आदिल know the whole matter then his brother Akhtar Hussain और अब मोनाजिर खान गिरफ्तार जानें पूरा मामला? फिर उसका भाई अख्तर हुसैन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group