Lahar Chakra

Jamshedpur Flood: जमशेदपुर में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं स्वर्णरेखा और खरकई नदियां, कई इलाकों में भरा पानी, DC का निर्देश, अलर्ट पर रहें अधिकारी

Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण स्वर्णरेखा और खरकई नदियों के खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण अलर्ट जारी किया है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि दोनों नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को नदी के किनारों के पास नहीं जाने को कहा गया है. बयान में कहा गया है कि स्वर्णरेखा नदी 123.36 मीटर पर बह रही है, जबकि मैंगो ब्रिज पर खतरे का निशान 121.50 मीटर है. आदित्यपुर ब्रिज स्थल पर खरकई नदी का जलस्तर 134.90 मीटर है, जबकि खतरे का स्तर 129 मीटर है.

पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सभी अधिकारियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट रहने का निर्देश दिया है. सत्यार्थी ने एक बयान में कहा कि जमशेदपुर के बागबेड़ा सहित जलग्रहण क्षेत्रों से जलभराव की खबरें आने के बाद बचाव अभियान युद्ध स्तर पर जारी है और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम को लगाया गया है.

Exit mobile version