Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते की कुल्लू में मौत, बर्फबारी के बीच स्केटिंग के दौरान बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले जाने से पहले निधन

Jamshedpur. झारखण्ड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के 19 वर्षीय पोते वीर सोरेन का कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार की है। वीर सोरेन पढ़ाई के सिलसिले में राज्य से बाहर रह रहे थे। इन दिनों दोस्तों के साथ हिमाचल प्रदेश घूमने गए थे। बताया गया कि वे कुल्लू में बर्फबारी का आनंद ले रहे थे। स्केटिंग करने के बाद जब वे होटल लौटे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथियों ने स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन हालात इतने गंभीर थे कि उन्हें अस्पताल तक ले जाने का अवसर नहीं मिल सका।

होटल में ही उनका निधन हो गया। घटना के बाद साथ मौजूद मित्रों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व सीएम चंपाई सोरेन राँची से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उनके साथ उनके तीनों बेटे सिमल सोरेन, बाबूलाल सोरेन और बबलू सोरेन हैं। सरायकेला से पहले सड़क मार्ग से राँची पहुंचे और वहां से हवाई मार्ग से दिल्ली गए।

Exit mobile version