Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: आपूर्ति कम होने के कारण पंपों पर ताले लटके, जहां खुले, वहां वाहनों की लंबी कतारें, घंटों इंतजार के बाद मिल रहा पेट्रोल

Jamshedpur.जमशेदपुर में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति कम होने के कारण पंपों पर ताले लटकने लगे हैं। जहां खुले हैं, वहां राशनिंग हो रही है। दोपहिया को 200 और चार पहिया को 500 रुपए का पेट्रोल दिया जा रहा है। सबसे खराब स्थिति जमशेदपुर की है। यहां 36 पेट्रोल पंप हैं, जिनमें से 32 यानी 90% बुधवार की रात तक ड्राई हो चुके थे। हालांकि पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति होने के बाद इनमें से कई पंप गुरुवार को खुले। इसके बाद स्थिति और भयावह हो गई। गाड़ी में पेट्रोल भरवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही। तकरीबन सभी पेट्रोल पंप पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिली। घंटों इंतजार के बाद लोगों को पेट्रोल मिल पा रहा है। कई पंप बंद रहे, जबकि खुले पंपों पर ईंधन भरवाने के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा।

पिछले दो दिनों से शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ बढ़ गई है। कतारें इतनी लंबी हो गईं कि सड़कों तक पहुंच गईं, जिससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई। कई लोग बंद पंपों के बाहर भी खुलने की उम्मीद में खड़े नजर आए।

जमशेदपुर में तेल की परेशानी गहराने लगी है. कदमा से मानगो तक पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही जनसैलाब उमड़ पड़ा. वहीं बिष्टुपुर, साकची और गोलमुरी में सड़कों पर लंबा जाम लग गया.

Exit mobile version