
Jamshedpur. सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी इलाके में गुरुवार मॉर्निंग वॉक कर रही महिला से चेन छिनतई की घटना हुई। सोनी सर्विस सेंटर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने तरुण झा के गले से सोने की चेन झपट ली और तेज रफ्तार में फरार हो गए। महिला ने पुलिस को बताया कि वह सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रही थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। महिला कुछ समझ पातीं, इससे पहले ही पीछे बैठे बदमाश ने अचानक उनके गले से चेन झपटी और दोनों बाइक से तेजी से भाग निकले।
घटना की सूचना मिलने के बाद सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज के जरिए बदमाशों की पहचान करने के साथ उनके भागने के रास्ते का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
