Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: गोलमुरी पुलिस ने अपराधी सौरभ चौधरी को हथियार के साथ किया गिरफ्तार, एक देसी कट्टा और दो जिंदा गोली बरामद

Jamshedpur. गोलमुरी पुलिस ने गुरुवार को अपराधी सौरभ चौधरी उर्फ पूरण चौधरी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. उस पर रंगदारी, धमकी और वसूली की वारदातों को अंजाम देने का आरोप है. गुप्त सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है. इस दौरान पुलिस ने उसे धर दबोचा. वह अपने पुराने साथी देवेंद्र सिंह उर्फ ‘आई लव पंजाब’ के साथ मिलकर शहर के व्यापारियों, ठेकेदारों और साहूकारों से जबरन वसूली कर रहा था.

सौरभ की निशानदेही पर पुलिस ने एक देसी कट्टा और दो जिंदा गोलियां बरामद की हैं। इनमें से एक गोली पहले से ही कट्टे में लोड थी, जिससे पुलिस को संदेह है कि आरोपी किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहा था. सौरभ चौधरी पर झारखंड, पश्चिम बंगाल और राजस्थान में 16 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं.

Exit mobile version