Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: गोलमुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकली मसाला और खाद्य सामग्री के कारोबार का किया भंडाफोड़

Jamshedpur. जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली मसाला और खाद्य सामग्री के कारोबार का खुलासा किया. सिटी एसपी एसके चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कांड संख्या 17/26, दिनांक 10.02.26, धारा 15(C) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राप्त सूचना के आधार पर 10 फरवरी को दोपहर करीब 12:40 बजे मानगो नंबर 75, गणेश पूजा मैदान के पास स्थित “न्यू अपना शॉप” नामक किराना दुकान में छापेमारी की गई. यह दुकान बलराम महतो (56 वर्ष), पिता स्व. ओज महतो, निवासी लाइन नंबर 02, हिंदु बस्ती, थाना गोलमुरी, जिला पूर्वी सिंहभूम की बताई गई है.

छापेमारी के दौरान दुकान के अंदर प्लास्टिक की बोरियों में बड़ी मात्रा में मसाले और खाद्य सामग्री रखी मिली. संदेह होने पर जब पैकेटों की जांच की गई तो उसमें “डोडा पाउडर जैसा पदार्थ” बरामद हुआ. मौके से कुल 256 पैकेट जब्त किए गए.

जब्त सामानो में सोना चना बेसन 54 पैकेट, शिव होलवेट चक्की ताजा आटा 33 पैकेट, पीवाई टर्मरिक पाउडर 152 पैकेट, पीवाई रेड चिली पाउडर 08 पैकेट, रिश्ता चक्की फ्रेश आटा 09 पैकेट कुल वजन पैकेट सहित लगभग 88 किलोग्राम बताया गया है. साथ ही एक फोल्डिंग कवर में आईफोन 16 मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है. सिटी एसपी एसके चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है और जब्त सामग्री की विधिवत जांच कराई जाएगी. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

Exit mobile version