
Jamshedpur. झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शुक्रवार को घोड़ाबांधा पहुंचे और दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि दी. वे दोपहर के समय घोड़ाबांधा फुटबॉल मैदान पहुंचे हुए थे. यहां पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था. दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन का आज श्राद्धकर्म भी है.
इस बीच राज्यपाल ने परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की और सांत्वना दी. वे रामदास सोरेन के बड़े बेटे सोमेश सोरेन से भी मिले. श्रद्धकर्म के दौरान बड़ी संध्या में लोग पहुंचे हुए थे.