Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur : शहर से बाहर चेचिस ड्राइवरों की मौत पर ज्ञानसागर ने जतायी चिंता

जमशेदपुर. चेचिस पहुंचाने वाले ड्राइवरों की दुर्घटना में लगातार हो रही मौत पर कन्वाई संगठन के नेता ज्ञानसागर प्रसाद ने चिंता जतायी है. उन्होंने कहा कि हाल ही में चार ड्राइवरों की मौत हो गयी. सच्चाई को दबा दिया गया, क्योंकि सारी दुर्घटना शहर से बाहर हुई.

इसपर सवाल इसलिए नहीं उठाया जा रहा है, क्योंकि सभी ड्राइवर बाहरी हैं. अगर इंश्योरेंस होता, तो आश्रितों को 40 से 50 लाख रुपये मुआवजा मिलता. उन्होंने आरोप लगाया है कि उत्पादक गाड़ियों को पहुंचाने में लिस्टेड कन्वाई चालकों को छोड़ करीब 2000 इंचार्ज एवं बाहरी ड्राइवरों से काम ले रहे हैं. जिनका कोई अस्तित्व नहीं है.

कन्वाई चालकों के नाम पर कोई यूनियन नहीं है ना ही कोई कार्यालय है. ज्ञानसागर प्रसाद ने कहा है कि करीब एक साल से चालकों की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन हो रहा है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है.

Exit mobile version