
Jamshedpur. कपाली ओपी अंतर्गत डोबो स्थित उत्सव होटल के पास रविवार शाम 5 बजे स्कॉर्पियो और 407 वाहन में आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियों का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
हालांकि इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। जानकारी के कार पर नाबालिग सवार थे, सभी तेज रफ्तार से कांदरबेडा की ओर जा रहे थे। स्कॉर्पियो एक वाहन को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान वह सामने से आ रही 407 वाहन से टकरा गया।
