Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने पत्नी संग अमरनाथ महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

Jamshedpur . स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने सावन माह की दूसरी सोमवारी पर पत्नी सुधा गुप्ता संग मानगो डिमना रोड स्थित अमरनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया. पुरोहित ने पूरे विधि-विधान से स्वास्थ्य मंत्री और उनकी पत्नी को पूजा करायी. मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि झारखंड बाबा की नगरी है. भगवान शिव हर संकट को हर लेते हैं. सावन के महीने में भोलेनाथ के नाम का जाप करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है. हमें गर्व है कि हम बाबा नगरी में रहते हैं. भोले शंकर की पूजा करने से हर कार्य में सफलता मिलती है. सावन का महीना पवित्र होता है. बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद सब पर बनी रहे, सब खुशहाल रहें, यही प्रार्थना है.

Exit mobile version