
Jamshedpur. जमशेदपुर दौरे के क्रम में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने झारखंड में सत्ता परिवर्तन की तमाम अटकलों को खारिज करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भाजपा के आगे नहीं झुकेंगे. स्वास्थ्य मंत्री ने जमशेदपुर के उपायुक्त कार्यालय में बुधवार को विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर उपकरणों को बांटने के बाद प्रेस वार्ता में यह बातें कही. इरफान अंसारी ने आगे कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में ही झारखंड में महागठबंधन की सरकार चलेगी.
सत्ता परिवर्तन की अफवाह उड़ने वाली भाजपा अफवाहों की हेड मास्टर है। केंद्र अगर झारखंड को अपनी राशि नहीं देती है तो यह राज्य अन्य स्रोतों से राजस्व जुटाने में सक्षम है. नए एमजीएम अस्पताल को पूर्ण रूप से चालू करने के बारे में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यहां पानी का संकट है. नो डीप बोरिंग की स्वीकृति दी गई है. टाटा स्टील से भी पानी देने की बात की जाएगी. वर्तमान में टाटा स्टील यहां पानी नहीं दे रही है.
